मुख्य समाचार

सेना ने मोर्टार फायरिंग से मौत की खबर का किया खंडन

दानापुर/गया। भारतीय सेना ने आठ मार्च को गया जिले के देउरी डुमरी फील्ड फायरिंग रेंज में मोर्टार फायरिंग से मौत की खबर का खंडन किया है। सेना की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया में यह खबर आयी है कि गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गुलेरबेड़ गांव के समीप तीन लोगों की मौत सेना की मोर्टार फायरिंग के कारण हुई है।

भारतीय सेना ने मृतकों के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट डीएस चौहान ने बताया कि फायरिंग से पहले स्थानीय नागरिक,प्रशासन और पुलिस से दैनिक आधार पर सभी मंजूरी प्राप्त की जाती है। आठ मार्च को होली त्योहार होने के कारण मोर्टार फायरिंग के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।

यह भी देखा गया है कि सोशल मीडिया जमीन में एक गोल आकार का छेद दिखा रहे हैं, जो इसे मोर्टार शेल के प्रभाव बिंदु के रूप में दर्शाता है। जबकि सच्चाई यह है कि मोर्टार शेल विस्फोट के बाद ऐसी पहचान नहीं छोड़ते हैं।

सेना ने कहा है कि यह अनधिकृत मोर्टार ब्लाइंड शेल का मामला हो सकता है। संभवतः आठ मार्च को इस शेल से स्क्रैप धातु निकालने के प्रयास में यह विस्फोट कर गया और दुर्घटना हुई। भारतीय सेना ने लोगों से स्क्रैप धातु के अनधिकृत संग्रह और बिक्री के लिए ब्लाइंड राउंड के इस खतरनाक तरीके से बचने की अपील की है।

 

 

 


संबंधित खबरें