पटना। गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स को छोड़कर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश 24 मार्च तक बंद रहेगा। बिहार दिवस की तैयारियों को लेकर श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति ने यह निर्णय लिया है। तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक निर्धारित है।
समिति के सीईओ सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मॉर्निंग वॉकर्स के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर एक एवं दो को छोड़कर शेष गेट तत्काल प्रभाव से 24 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे। मॉर्निंग वॉकर्स प्रतिदिन सुबह दस बजे तक गांधी मैदान का उपयोग कर सकेंगे।