मुख्य समाचार

तमिलनाडु गई विशेष टीम ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट

पटना। तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर कथित हमले की जांच के लिए गई चार सदस्यीय टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोशल मीडिया में प्रसारित सात वीडियो, समाचार एवं संदेश भ्रामक मिले हैं। हिंसक घटनाओं के वीडियो इससे संबद्ध नहीं थे। सभी वीडियो गलत हैं।

टीम ने बताया कि चार मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के स्तर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाहर के श्रमिकों को उनकी सुरक्षा का भी आश्वासन दिया गया। गलत एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तमिलनाडु सरकार कड़े कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर घटना की सच्चाई जानने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम तमिलनाडु गई थी। टीम ने चार मार्च से सात मार्च तक चेन्नई, तिरुपुर एवं कोयंबटूर जिलों में प्रशासन, इंडस्ट्री एसोसिएशन, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बिहार के लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है।

 


संबंधित खबरें