मुख्य समाचार

लालू जी की बहू से नहीं हुई कोई पूछताछ : मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू परिवार सहानुभूति पाने के लिए गर्भवती बहू और बच्चों को टार्चर किये जाने का झूठा प्रचार कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की गर्भवती पत्नी राजश्री और लालू प्रसाद के नाती-नातिन जब किसी मामले में आरोपी नहीं हैं। उनसे कोई पूछताछ भी नहीं हुई, तब टॉर्चर कहां हुुआ। उन्होंने तेजस्वी यादव के जल्द पिता बनने के समाचार के लिए बधाई दी।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू परिवार जमीन दो, नौकरी लो की नीति से अरबों रुपये की अवैध संपत्ति बनाने के मामले में जांच एजेंसियों का सामना कर रहा है। दस मार्च की कार्रवाई में लालू प्रसाद के परिवार जनों के घर से डेढ़ किलो सोने के गहने, आधा किलो सोने का बिस्किट, एक करोड़ नगद और छह सौ करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के कागजात बरामद हुए हैं।

 


संबंधित खबरें