मुख्य समाचार

जिनके यहां कार्रवाई हो रही है, वे अपना जवाब दे रहे हैं : सीएम

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदारों के यहां ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनके यहां छापेमारी हो रही है, वे लोग अपना जवाब दे रहे हैं। हमको इस पर क्या कहना है ? इन सब चीजों पर हमने शुरू से लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जिनके यहां अभी रेड हुआ है, उनके यहां पांच साल पहले भी रेड हुआ था।

अभी हमलोग एक साथ हो गये हैं, तो फिर से रेड हो रहा है। वर्ष 2017 में भी रेड हुआ था, तो हमने कह दिया था कि इसे एक्सप्लेन कर दीजिए। मुख्यमंत्री मोइनुलहक स्टेडियम के समीप स्थित शहीद जुब्बा सहनी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर नौ विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर दस्तखत नहीं करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई बात नहीं है। अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग काम करती हैं। इन सब चीजों से हमारा कोई मतलब नहीं है। हम तो रात-दिन काम करते रहते हैं। हमारी सक्रियता आपलोग देख रहे हैं।

हमारी एक ही इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा दल एकजुट हो जाए। एक बार हमने सभी दलों से बात कर ली है। जब सभी दलों में एकजुटता होगी, तब अगर कहीं जाने की जरूरत होगी, तो हम जाएंगे। मेरी व्यक्तिगत कोई ख्वाहिश नहीं है।

 


संबंधित खबरें