मुख्य समाचार

एसएसबी में 17 मार्च को पेंशन अदालत का आयोजन

पटना। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय में 17 मार्च को पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सशस्त्र सीमा बल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें पेंशन के भुगतान से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे आवेदन एवं दस्तावेज के साथ मुख्यालय आ सकते हैं।

अगर कोई पेंशन अदालत में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं, तो वे अपनी शिकायत महानिरीक्षक कार्यालय, सीमांत मुख्यालय, पटना के पते पर भेज सकते हैं। मोबाइल नंबर 9431820711 पर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

 


संबंधित खबरें