मुख्य समाचार

पीएम ने नाटू नाटू की पूरी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म आरआरआर के गीत नाटू नाटू के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर भारतीय संगीतकार एम.एम.कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह असाधारण है और नाटू नाटू की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने पर फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पर्स के निर्माता कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा के साथ पूरी टीम को भी प्रधानमंत्री ने बधाई दी है।

 


संबंधित खबरें