मुख्य समाचार

कैट ने ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध

पटना। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध किया है। साथ ही एक देशव्यापी अभियान भी चलाया है। कैट का कहना है कि इसका असर केमिस्ट व्यापारियों पर पड़ रहा है।  

कैट के राष्ट्रीय सचिव डॉ रमेश गाधी ने बताया कि सरकार ने अब ड्रग एवं कॉस्मेटिक्स एक्ट की जगह न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइस एंड कॉस्मेटिक्स बिल लाने का निर्णय लिया है। यह कानून जल्द ही संसद में पारित हो जाएगा। इससे ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों की मनमानी समाप्त हो जाएगी। इस काम में कैट के दवा व्यापार विंग के संयोजक आशीष ग्रोवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 


संबंधित खबरें