मुख्य समाचार

लालू, राबड़ी और मीसा भारती को मिली जमानत

पटना। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत से लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।

जमानत मिलने पर प्रदेश आरजेडी कार्यालय में पार्टी नेताओं ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आरजेडी को शुरू से ही न्यायपालिका पर भरोसा रहा है। जमानत मिलना करोड़ों लोगों की दुआ, प्रार्थना और विश्वास का परिणाम है।

प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, बीनू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज़ अहमद, भाई अरुण कुमार, कुमार राहुल सिंह,निर्भय कुमार आंबेडकर, डॉ उर्मिला ठाकुर, प्रमोद कुमार राम , विजय यादव, गुलाम रब्बानी, सारिका पासवान, अशोक गुप्ता, प्रवीण शर्मा, उमेश पंडित एवं श्रवण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें