पटना। बिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस बार 13 लाख 4 हजार 586 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 83.70 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें छात्राओं का प्रतिशत 85.50 और छात्रों का 82.01 प्रतिशत है।
