मुख्य समाचार

बिहार के गौरव को आगे बढ़ाने का लें संकल्प : तेजस्वी यादव

पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यवासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हमारा बिहार माता सीता, भगवान बुद्ध, महावीर, हजरत मखदूम सरफुद्दीन याहिया मनेरी, महात्मा गांधी, सम्राट अशोक एवं आर्यभट्ट के साथ कई संत, महात्मा एवं ऋषि मुनियों की तपोभूमि रही है।

हम बिहारवासियों को अपने अतीत पर गर्व है। डिप्टी सीएम ने अपने संदेश में कहा कि बिहार दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि हम जहां भी रहेंगे, बिहार के गौरव को बढ़ाने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाएंगे।

 


संबंधित खबरें