मुख्य समाचार

सम्राट चौधरी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वह वर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। वे राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सम्राट चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

 


संबंधित खबरें