पटना। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्र ने उनकी अमर कुर्बानियों को यादकर उन्हें नमन किया। पटना में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक के समीप किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सशस्त्र पुलिस बल ने शोक सलामी दी। शहीद-ए-आजम की याद में लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा।