मुख्य समाचार

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से देश अचंभित : विजय चौधरी

पटना। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिस तरह आनन-फानन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गई है, उससे बिहार सहित पूरा देश अचंभित है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक हो, तब वर्षों पुराने एक मामले में सूरत की निचली अदालत से सजा देना स्वाभाविक प्रतीत नहीं होता हैं।

फिर 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर देना। यह सब अस्वाभाविक लगता है। वित्त मंत्री ने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटनाएं अच्छा संकेत नहीं हैं।

 


संबंधित खबरें