मुख्य समाचार

सदस्यता समाप्त करना उचित नहीं : आरजेडी

पटना। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जबसे राहुल गांधी ने अडानी मामले पर लोकसभा में बयान दिया है। उसके बाद से ही केंद्र सरकार बदले की भावना के तहत विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

यह उचित नहीं है । सदस्यता समाप्त करने में भी हड़बड़ी दिखाई गई है। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को अपील के लिए एक महीने का स्टे दे रखा है। उसके बाद भी जल्दबाजी में इस तरह का कदम उठाया गया।

 


संबंधित खबरें