पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने की नहीं, बल्कि मोदी सरनेम वाले लाखों पिछड़ों का अपमान करने की सजा मिली है। मोदी ने कहा कि राहुल गांधी से पहले लालू प्रसाद, जयललिता सहित दो से ज्यादा लोगों को किसी न किसी मामले में सजा होने पर संसद या विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी है। यह कोई पहला मामला नहीं है। राहुल गांधी कानून से ऊपर नहीं हैं।
पिछड़ी जाति (घांची-तेली) के व्यक्ति नरेंद्र भाई मोदी का देश के सर्वाेच्च पद पर चुना जाना राहुल गांधी और कांग्रेस को बर्दाश्त नही है। इसलिए उनकी जाति के सभी लोगों को चोर बता कर अपमानित किया गया। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सरनेम पर अनर्गल टिप्पणी करना और माफी भी न मांगना राहुल गांधी के अहंकार की पराकाष्ठा है। उन्हें इस रवैये की सजा मिली है।