पटना। बिहटा-शिवाला मार्ग में बढ़ते यातायात दबाव, छोटे वाहनों के सुरक्षित परिचालन एवं लोगों की सुविधा के लिए ट्रकों का रूट डायवर्ट किया गया है। नई व्यवस्था इस तरह होगी।
-- बिहटा की ओर से पटना आने वाले ट्रकों को कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए नौबतपुर के रास्ते खगौल की ओर डायवर्ट किया गया है।
-- पटना की ओर से बिहटा जाने वाले ट्रकों को खगौल से एम्स गोलंबर होते हुए नौबतपुर के रास्ते बिहटा-सरमेरा पथ में डायवर्ट किया गया है।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक एसपी से मिले प्रस्ताव के आधार पर ट्रकों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। दानापुर स्थित पथ निर्माण विभाग को साइन बोर्ड के जरिए इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठाये जा रहे हैं।