मुख्य समाचार

सम्राट चौधरी की क्षमता पर पूरा भरोसा : मोदी

पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुझे प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष सम्राट चौधरी की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा 2024 के संसदीय चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।

पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी को बड़ा दायित्व सौंपा है। साथ ही भरोसा भी किया है कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सफल होंगे।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सभा में वित्त विधेयक पारित होना था। पार्टी का व्हिप था कि सभी सांसदों को सदन में अनिवार्य रूप से रहना है। इस कारण मैं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम मैं शामिल नहीं हो सका। सम्राट चौधरी कल रात दिल्ली आवास पर मुझसे मिलने आये थे।

 


संबंधित खबरें