पटना। पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद कृत किताब ‘मृत्युंजयी’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विमोचन किया। ‘मृत्युंजयी’ एक ऐसी पुस्तक है जिसमें धर्म, जाति, समाज, संस्कृति, प्रशासन तथा जीवन से संबंधित सभी विधाओं का सजीव चित्रण है।
इसमें अन्य कई महत्वपूर्ण एवं रोचक प्रसंगों के अतिरिक्त यम-नचिकेता संवाद के माध्यम से शून्य से पूर्ण तक की अभिनव व्याख्या की गयी है। इस पुस्तक के लिए समुचित सामग्री संकलन से लेकर प्रकाशन की जिम्मेवारी स्वर्गीय भागवत झा आजाद के पुत्र डॉ राजवर्धन आजाद ने निभाई है। डॉ राजवर्द्धन आजाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक भी हैं।
इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस. सिद्धार्थ और डॉ राजवर्धन आजाद मौजूद रहे।