मुख्य समाचार

चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने ली शपथ

पटना। पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कृष्णन विनोद चंद्रन ने राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चीफ जस्टिस चंद्रन इससे पहले केरल हाईकोर्ट में सीनियर जज थे।

शपथ ग्रहण समारोह में पटना हाइकोर्ट के जज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, राज्य सरकार के मंत्री, एडवोकेट जनरल, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय करोल के सुप्रीम कोर्ट में जज बनने के बाद से यह पद रिक्त था। जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।  

 


संबंधित खबरें