पटना। आयकर विभाग की कॉफी टेबल बुक ‘वोमानिया’ का लोकार्पण प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) हर्ष प्रकाश ने किया। यह किताब आयकर विभाग के कामकाज में महिला संवेदनशील दृष्टिकोण पर आधारित है। आमलोगों के लिए ई-कॉफी टेबल बुक को विभाग के ट्वीटर हैंडल @IncomeTax BH _JH पर भी जारी किया गया है।
इस मौके पर आयकर विभाग के महानिदेशक (अन्वेषण) प्रवीण कुमार, प्रधान निदेशक रंजन कुमार, प्रधान आयुक्त संतोष कुमार, प्रधान आयुक्त निखिल चौधरी, आयुक्त जीएन मकवाना, अपर आयुक्त पल्लवी समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।