मुख्य समाचार

बिजली सब्सिडी देने का निर्णय सराहनीय : आरजेडी

पटना। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के निर्णय का स्वागत आरजेडी ने किया है। आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रयाद यादव को बधाई दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दिनों विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दरों में वृद्धि का निर्णय लिया था। उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई दर का बोझ नहीं पड़े। इसके लिए राज्य सरकार ने 13,114 करोड़ रुपये सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। यह एक सराहनीय और ऐतिहासिक फैसला है।

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण विद्युत विनियामक आयोग को बिहार में बिजली दरों में वृद्धि करनी पड़ी है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों की तुलना में बिहार को ऊंचे दाम पर बिजली खरीदनी पड़ती है। केंद्र को वन नेशन वन टेरिफ लागू करनी चाहिए। इसकी मांग बिहार सरकार लंबे समय से कर रही है।

 


संबंधित खबरें