पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम कार्यक्रम रद्द किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी केंद्र के मंत्री आते हैं, तो उन्हें सुरक्षा दी जाती है। राज्य सरकार की जो जिम्मेवारी है। सब पूरी की जाती है। हमलोग सबका ध्यान रखते हैं, वे लोग ध्यान रखें ना रखें।
केंद्रीय गृह मंत्री किसलिए आ रहे थे। वे जानें। क्यों नहीं आ रहे हैं, वे जानें। राज्य सरकार की तरफ से हर तरह की सुरक्षा दी जाती है। बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक है। कानून व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है। सरकार पूरी तरह अलर्ट है।
सासाराम और बिहारशरीफ की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घटना हुई है। वह बहुत ही दुखद है। जरूर किसी ने इसमें गड़बड़ किया है। हमने अधिकारियों से कहा है कि गड़बड़ करनेवालों का पता लगाएं और उसपर कड़ी कार्रवाई करें। पहले इस तरह की घटनाएं नहीं होती थी। मुझे इस तरह की घटना से बहुत तकलीफ हुई है। सरकार एक-एक चीज के लिए अलर्ट है।