पटना। राजधानी में भगवान महावीर की शोभा यात्रा चार अप्रैल की सुबह आठ बजे जैन मंदिर, मीठापुर से निकलेगी। शोभा यात्रा मीठापुर से निकलकर भिखारी ठाकुर पुल, शहीद स्मारक, आर ब्लॉक, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर, मौर्या लोक, एग्जिबिशन रोड, रिजर्व बैंक, बाकरगंज, ठाकुरबाड़ी रोड एवं नाला रोड होते हुए दिगंबर जैन मंदिर, कदमकुंआ पर संपन्न होगी। जैन संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने इसकी जानकारी दी।