पटना। आरजेडी की इफ्तार पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में होगी। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन नौ अप्रैल को किया गया है। इस अवसर पर राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद डॉ मीसा भारती रोजेदारों का स्वागत करेंगे। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसकी जानकारी दी।