मुख्य समाचार

पी.घोष के निधन पर बीआईए ने व्यक्त की संवेदना

पटना। आद्री के सदस्य सचिव प्रो प्रभात पी. घोष के निधन पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संघ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रो. घोष का निधन शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। प्रो. घोष अर्थशास्त्र के एक समर्पित शिक्षक थे। इनका शोध एवं लेख सरकार की नीतियों के निर्धारण एवं विश्लेषण में सहायक रहता था।

अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि प्रो. घोष का अचानक हमलोगों के बीच से चले जाना एक सदमे के समान है। आद्री को एक प्रमुख आर्थिक शोध संस्थान बनाने एवं संवारने में प्रो. घोष का बड़ा योगदान रहा। बीआईए की गतिविधियों से भी प्रो. घोष करीब से जुड़े थे।

आर्थिक विश्लेषण से संबंधित सेमिनार, कार्यशाला या अन्य व्याख्यानमाला में प्रो. घोष की सक्रिय सहभागिता रहती थी। बीआईए के बहुत सारे ज्ञापन में प्रो. घोष का मूल्यवान सुझाव मिला करता था।

 


संबंधित खबरें