मुख्य समाचार

मेदांता कॉन्क्लेव का सीएम ने किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होटल लेमन ट्री प्रीमियर में मेदांता कॉन्क्लेव 2023 का उद्धाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डॉक्टर कॉन्क्लेव में चर्चा करेंगे। नई बातें सामने आएंगी। इससे इलाज आधुनिक और बेहतर तरीके से हो सकेगा। इसका लाभ लोगों को मिलेगा।

सीएम ने कहा कि जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बेहतर ढंग से काम कर रहा है। यहां 25 प्रतिशत सीट वैसे लोगों के लिए आरक्षित की गयी है, जिनकी आमदनी सालाना 2.5 लाख रुपये से कम है। सरकारी कर्मियों के इलाज के लिए भी यहां सीट आरक्षित है। गरीबों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मदद की जाती है।

इस मौके पर मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहान ने कहा कि दो महीने में कैंसर का इलाज भी जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया और कहा कि यहां कैंसर के मरीजों के इलाज की व्यवस्था हो जाने पर काफी सुविधा होगी।

इस अवसर पर एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, मेदांता के सीईओ पंकज सहनी, डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अजय सिन्हा, डायरेक्टर रेडिएशन डॉ राजीव रंजन प्रसाद, डॉ संजय, मेडिकल डायरेक्टर डॉ रविशंकर प्रसाद, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।

 


संबंधित खबरें