मुख्य समाचार

दानवीर भामा शाह की जयंती में शामिल होंगे राज्यपाल

पटना। दानवीर भामाशाह की जयंती रवींद्र भवन में 23 अप्रैल को मनायी जायेगी। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है।

बिहार वैश्य महासभा के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को एक भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें वैश्य समाज के सभी सांसद, विधायक, मेयर, उप मेयर एवं वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा, उद्योग एवं साहित्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने वाली विभूतियों का भी अभिनंदन होगा।

कार्यक्रम में पूरे बिहार से पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। वैश्य समाज की गरीब महिलाएं, जो व्यवसाय करना चाहती हैं। उन्हें आर्थिक एवं तकनीकी सहायता दी जाएगी।

महासभा के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, वैश्य समाज के सभी विधायक एवं सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष डॉ अमित केसरी, महिला अध्यक्ष कांति केसरी समेत कई लोग मौजूद रहे।  

 


संबंधित खबरें