मुख्य समाचार

19 अप्रैल से स्कूलों की छुट्टी के समय में परिवर्तन

पटना। जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी के समय में फिर से परिवर्तन किया गया है। अधिक गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने पूर्वाहन 10.45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले स्कूलों में पढ़ाई का समय 11.45 बजे तक ही था।   

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दोपहर के समय अधिक गर्मी पड़ रही है। इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में 19 अप्रैल से सभी स्कूलों में 10.45 बजे तक ही पढ़ाई होगी।

 


संबंधित खबरें