नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जतायी है कि काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल कॉरिडोर की तरह मां कामाख्या कॉरिडोर भी एक ऐतिहासिक पहल होगी। https://t.co/le8gmNrSNv एक ट्वीट में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक झलक साझा की है कि निकट भविष्य में मां कामाख्या कॉरिडोर कैसा दिखेगा।
असम के सीएम के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मुझे यकीन है कि मां कामाख्या कॉरिडोर एक ऐतिहासिक पहल होगी। जहां तक आध्यात्मिक अनुभव का संबंध है। काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल परिवर्तनकारी रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिलना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलना उतना ही महत्वपूर्ण है।