नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रक्षा मंत्री को भारतीय वायु सेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। रक्षा मंत्री फिलहाल होम क्वारंटीन में हैं। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।