मुख्य समाचार

आठ परियोजनाओं को अनुदान के लिए मिली मंजूरी

पटना। बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति (बीएआईपीपी) की परियोजना निगरानी समिति की बैठक प्रधान सचिव डॉ बी. राजेंदर की अध्यक्षता में हुई। विकास भवन में हुई बैठक में वित्त विभाग, उद्योग विभाग, नाबार्ड, एपीडा के प्रतिनिधि, तकनीकी सहायता समूह के सदस्य सहित बागवानी निदेशालय के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में बीएआईपीपी के प्रावधानों के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए शहद, बीज और मक्का प्रसंस्करण क्षेत्र में आठ परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में विभिन्न क्षमताओं में शहद, पॉल्ट्री और पशुचारा, धान और गेहूं बीज प्रसंस्करण, आलू के चिप्स और मक्का आधारित स्नैक्स का उत्पादन किया जाएगा।

स्वीकृत परियोजनाओं की लागत लगभग 89.515 करोड़ एवं अनुदान राशि लगभग 3.64 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, गया और पटना क्षेत्र में लगभग 461 लोगों को रोजगार मिलेगा।

बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत् कृषि विभाग सात फसलों के लिए कृषि प्रसंस्करण निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। उद्यान निदेशालय राज्य में इस नीति की निगरानी के लिए नोडल एजेंसी है।

 


संबंधित खबरें