पटना। लोक सेवाओं के अधिकार (आरटीपीएस) अधिनियम के क्रियान्वयन में पटना जिला को पहला पुरस्कार मिला है। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिवेशन भवन में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को पुरस्कार दिया।
डीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के समर्पण को दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं जिलावासियों को समर्पित है। इससे बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।