मुख्य समाचार

स्वामी निरंजनानंद की मौजूदगी में योग केंद्र का शुभांरभ

पटना। राजधानी के शास्त्रीनगर में बने योग एवं ध्यान केंद्र परिसर का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान विश्व योग पीठ, मुंगेर के स्वामी निरंजनानंद सरस्वती एवं बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। नवनिर्मित योग एवं ध्यान केंद्र के संचालन के लिए बिहार योग विद्यालय, मुंगेर एवं भवन निर्माण विभाग के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर किया गया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योग एवं ध्यान के लिए आनेवाले प्रशिक्षकों के आवास, भोजन, आवागमन एवं अन्य सुविधाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी शिवानंद सरस्वती एवं परमहंस सत्यानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें