पटना। दानवीर भामाशाह की जयंती पर पुनाईचक पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
