मुख्य समाचार

राष्ट्रपिता के पोते के निधन पर सीएम ने व्यक्त की संवेदना

पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अरुण गांधी राष्ट्रपिता के दूसरे पुत्र मणिलाल गांधी के बेटे थे। उनकी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में गहरी अभिरुचि थी।

उनकी लिखी किताब द गिफ्ट ऑफ एंगर : एंड अदर लेसंस फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी काफी प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अरुण के निधन से सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी से टेलिफोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

 

 


संबंधित खबरें