मुख्य समाचार

मेडिकल क्षेत्र में भी स्टार्टअप के लिए हैं कई अवसर

पटना। भारत में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस क्षेत्र में नया करने की पूरी गुंजाइश है। मेडिकल क्षेत्र में बिहार के जो स्टार्टअप काम करेंगे। उनके लिए इनक्यूबेशन सेंटर मेडटेक फंड जुटाने, विचार विकसित करने और समस्याओं की पहचान में मदद कर सकता है।

ये बातें गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नोएडा इनक्यूबेशन सेंटर के प्रमुख डॉ राहुल अमृत राज ने कहीं। वे उद्योग विभाग के जीरो लैब में मेडिकल क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए संभावनाएं विषय पर इंटरएक्टिव सत्र को संबोधित कर रहे थे।

डॉ राहुल ने कहा कि बिहार की स्टार्टअप नीति काफी बेहतर है। इस नीति का लाभ लेते हुए इच्छुक लोग मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। बिहार की अधिकतर आबादी गांवों में रहती है। इनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। मेडटेक आधारित सफल स्टार्टअप यात्रा और उनके विकास पर भी चर्चा हुई। सत्र में 25 से अधिक स्टार्टअप शामिल हुए। संचालन दीप्ति आनंद ने किया।

 


संबंधित खबरें