बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह की दूसरी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। बिहारी जी मिल्स परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर पटना सिटी के 15 वार्ड क्षेत्रों में लगने वाले वाटर कूलर सिस्टम का भी शुभारंभ किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में राज्य सरकार के मंत्री संजय कुमार झा एवं अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक नंदकिशोर यादव, बीआईए के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी, ओपी साह के भाई रमन साह एवं नारायण साह, पुत्र गौरव साह एवं कई व्यवसायी उपस्थित थे।
