पटना। नेपाल में हुए लैंड स्लाइड में किशनगंज जिले के चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।