मुख्य समाचार

बीजेपी में शामिल हुए आरसीपी सिंह, कहा बिहार की स्थिति आज काफी खराब

पटना/नई दिल्ली। रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने 11 मई को दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन कर लिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे अधिक आबादी भारत में है। सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है और सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। इसलिए इसकी सदस्यता ग्रहण करना गौरव की बात है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले जो हमारे नेता थे। वह कहते हैं कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है। अगर काम नहीं हो रहा है तो भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था कैसे बन गया। देश कहां चला गया और बिहार आज कहां है? आज बिहार की स्थिति 2005 से भी अधिक खराब है।

आप एक मुख्यमंत्री का नाम बता दीजिए जो तीन दिन में तीन प्रदेश में है। एक दिन ओडिशा, दूसरे दिन झारखंड और तीसरे दिन मुंबई पहुंच गए। 2019 में भी विपक्षी एकता की बात चली थी। क्या बिना नेता के एकता होती है ?

 

 


संबंधित खबरें