नई दिल्ली। डॉ मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। आयोग की वरिष्ठ सदस्य स्मिता नागराज ने उन्हें शपथ दिलाई। डॉ मनोज सोनी 28 जून,2017 को आयोग में सदस्य के रूप में शामिल हुए।
यूपीएससी में शामिल होने से पहले डॉ सोनी गुजरात के दो यूनिवर्सिटी में कुलपति रह चुके हैं। वे वे स्वतंत्र भारत में अब तक के सबसे युवा कुलपति रहे हैं। डॉ सोनी कई सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्ययन में विशेषज्ञता के साथ राजनीति विज्ञान का अध्ययन किया है। साथ ही सरदार पटेल विश्वविद्यालय से “शीत युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रणालीगत परिवर्तन और भारत-अमेरिका संबंध” में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की है।