पटना। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार आकाशवाणी, पटना के प्रादेशिक समाचार सेवा के नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। अजय कुमार का दूरदर्शन समाचार, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय एवं मंत्रालय की विभिन्न इकाइयों में काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

प्रादेशिक समाचार सेवा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अजय कुमार ने कहा कि रेडियो समाचार संबंधित कार्यक्रमों में श्रोताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे काम करेंगे।