मुख्य समाचार

निवेशकों को मिलेगी हर सहायता : मुख्य सचिव

पटना। बिहार इन्वेस्टर्स मीट में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि निवेशकों को राज्य सरकार से पूरी सहायता मिलेगी। बिहार की औद्योगिक नीतियों का निवेशक पूरा लाभ लें और लोकल पोटेंशियल का भरपूर इस्तेमाल करें। महत्वाकांक्षी योजना बनाएं और उसे लागू करें। उद्योग लगाकर खुशहाल बनें और राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार का रोड नेटवर्क शानदार है। उद्योग के लिए हम लगातार बिजली की सप्लाई करने में सक्षम है। बियाडा के औद्योगिक क्षेत्रों में डेडीकेटेड फीडर से  बिजली सप्लाई की जा रही है। रेलवे का नेटवर्क भी अच्छा है। राज्य के अंदर तीन हवाई अड्डे हैं। राज्य की सीमा पर चार दूसरे एयरपोर्ट हैं। 

बिहार के पास बड़ा मार्केट है। बियाडा के औद्योगिक क्षेत्रों में जो लोग जमीन लेकर काम नहीं कर रहे थे। उनके आवंटन को रद्द कर नए उद्यमियों को जमीन आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक भी बिहार में रुचि ले रहे हैं और उद्यमियों की सहायता के लिए तत्पर हैं।


 


संबंधित खबरें