मुख्य समाचार

स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी 

नई दिल्ली। नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया गया। सिक्के पर अशोक स्तंभ का शीर्ष है। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। सिक्के के दूसरी ओर संसद परिसर बना हुआ है। 

इस सिक्के को सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 75 रुपये के सिक्के का व्यास 44 मिलीमीटर है। यह पचास प्रतिशत चांदी, चालीस प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकेल और पांच प्रतिशत जस्ता से बना है। इसका वजन 35 ग्राम है। 
 


संबंधित खबरें