पटना। जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे, झज्जर कोटली के समीप हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय बना कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।