मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम ने बालासोर रेल दुर्घटना पर व्यक्त की चिंता 

पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने ओडिसा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । तेजस्वी यादव ने कहा कि रेल परिचालन में अधिक सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने रेल प्रशासन एवं ओडिसा सरकार से अनुरोध किया है कि वे बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाकर पीड़ितों की समुचित सहायता करें। 

 


संबंधित खबरें