पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिसा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री इस घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।