पटना/नई दिल्ली। ओडिसा ट्रेन हादसे में परिजनों की जानकारी के लिए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्प लाइन नंबर 0612-2294204/205 एवं 7070290170 है।
ओडिसा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की देर शाम भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। तीन ट्रेनों की टक्कर में अब तक 260 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 900 से अधिक यात्री घायल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना स्थल पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हाल जाना।
