मुख्य समाचार

दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश 

भागलपुर/पटना। गंगा नदी पर बन रहे सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के सुपर स्ट्रक्चर गिरने की विस्तृत जांच और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी करा रही है। भागलपुर जिला के सुल्तानगंज और खगड़िया जिला के अगुवानी के बीच पुल का निर्माण हो रहा है। परियोजना की लागत 1716 करोड़ रुपये है।

संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पहले भी गिरा था। उस समय भी हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ। पुल का निर्माण वर्ष 2014 से शुरू हुआ है। 

चार जून, 2023 को फिर से पुल गिरने की जानकारी मिलते ही हमने अधिकारियों से कहा कि जाकर देखिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कीजिए। पुल का निर्माण मजबूत तरीके से हो। इसको लेकर भी हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है। 


 


संबंधित खबरें