पटना। पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 1750 करोड़ की लागत से बन रहे सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बड़े हिस्से का फिर से ध्वस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें साफ-साफ भ्रष्टाचार दिख रहा है। पिछले साल भी पुल का बड़ा हिस्सा आंधी में गिर गया था। बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है। राज्य सरकार को उच्च स्तरीय कमेटी से इसकी जांच करवानी चाहिए।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस पुल का निर्माण कर रही सिंगला कंपनी राज्य में और भी कई पुल बना रही है। सभी पुलों की जांच उच्च स्तरीय एक्सपर्ट कमिटी से करानी चाहिए। कहीं उसमें कोई खतरा तो नहीं है।